Home » अपराध » हरियाणा पुलिस ने उजागर की जंगलों में छिपकर रहने वाली देश की खतरनाक गैंग, जानिए कैसे हुई पहचान ?

हरियाणा पुलिस ने उजागर की जंगलों में छिपकर रहने वाली देश की खतरनाक गैंग, जानिए कैसे हुई पहचान ?

चंडीगढ़ :  पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए देशभर में आतंक मचाने वाले मध्यप्रदेश के खतरनाक ‘गुलैल/कच्छा बनियान गैंग’ का पर्दाफाश कर दिया है। देश भर में हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसी करीब 30 गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले इस गैंग के 5 सदस्यों की पुलिस ने पहचान  की है। फिलहाल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 अन्य से हिरासत में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम के इंस्पेक्टर दलीप सिंह और उनकी क्राइम यूनिट ने दिन-रात एक कर इस शातिर गिरोह को मध्यप्रदेश से दबोचने में सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम ने अमित दहिया ने बताया कि यह गैंग मध्यप्रदेश के जंगली और आदिवासी इलाकों से ताल्लुक रखता है और ‘बाला गैंग’ के नाम से भी कुख्यात है। ये अपराधी हार्डकोर क्रिमिनल हैं, जो जंगलों में छिपकर रहते थे, मोबाइल फोन नहीं रखते और सुनसान व बंद घरों को निशाना बनाते थे।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

टैटू के जरिए हुई पहचान

इस गैंग की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे एक खास टैटू के जरिए की। पंचकूला में एक वारदात के दौरान जब यह गैंग घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, तब मौके पर मौजूद जागरूक नागरिकों की मदद से एक आरोपी सूजान को धर दबोचा गया। दूसरे आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया, जिसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

ऐसे करता था गैंग काम

डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि यह गिरोह पूरी रणनीति के साथ काम करता था। कुछ सदस्य पहले रेकी करते, फिर गैंग के अन्य सदस्य वारदात को अंजाम देते, और अगर कोई पकड़ में आता तो बाकी सदस्य गुलैल या लोहे की ऱॉड का इस्तेमाल कर उसे छुड़ाने की कोशिश करते थे और हत्या का प्रयास करके चले जाते है। ये ट्रेनों से सफर करते और वारदात से पहले शराब का सेवन कर खुद को मानसिक रूप से हिंसक बनाने का प्रयास करते थे। किसी भी घर में घुसने के बाद वे परिवार को एक कमरे में बंद कर देते और यदि कोई विरोध करता, तो उस पर जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हटते।

हरियाणा में भी दर्ज हैं मामलें

इस गैंग के खिलाफ हरियाणा के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी हत्या, लूट, चोरी और डकैती के करीब 30 गंभीर मामले दर्ज हैं। करीब एक माह पूर्व इन अपराधियों ने फरीदाबाद में 40 लाख रुपए की बड़ी चोरी/डकैती को अंजाम दिया था। पंचकूला में इन्होंने टिपरा रोड, सेक्टर-2 सहित अन्य चार स्थानों पर भी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन वहां मजबूत सुरक्षा, स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और पुलिस सतर्कता के चलते वे अपने इरादों में नाकाम रहे।

पुलिस से डीसीपी की अपील

डीसीपी क्राइम ने हरियाणा के अन्य जिलों व अन्य राज्यों की पुलिस से अपील की है कि वे पंचकूला पुलिस के समन्वय से इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कानूनी क्रार्रवाई उनसे लूट और डकैती की रकम की बरामदगी सुनिश्चित करें। साथ ही पंचकूला पुलिस भी मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से इस गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी संयुक्त कार्रवाई करेगी।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram