Home » अपराध » हरियाणा BJP अध्यक्ष बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल की बढ़ेंगी मुश्किलें, गैंगरेप केस रिओपन करने की याचिका

हरियाणा BJP अध्यक्ष बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल की बढ़ेंगी मुश्किलें, गैंगरेप केस रिओपन करने की याचिका

चंडीगढ़ :  हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल की परेशानी अब एक बार फिर बढ़ सकती है। कथित गैंगरेप मामले को फिर से रिओपन करने वाली याचिका को सोलन की कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। फिलहाल सोलन कोर्ट ने पीड़ित महिला को 30 जुलाई को कसौली कोर्ट में अपना पक्ष करने की अनुमति दी है। हालांकि यह मामला आगे किस दिशा में जाएगा, यह कसौली कोर्ट में निर्धारित होगा। कसौली में केस क्लोज होने के बाद सोलन में की थी याचिका

बता दें कि पीड़ित महिला ने कसौली में केस क्लोज होने के बाद सोलन अदालत में इस केस को दोबारा रि ओपन करने की याचिका लगाई थी। उन्होंने तर्क दिया था कि बिना उनकी सुनवाई किए ही, केस की क्लोजर रिपोर्ट दे दी गई थी। अब पीड़ित महिला केस की क्लोजर रिपोर्ट के प्रति अपनी आपत्ति फाइल करेगी।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

दिल्ली की महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

यह मामला एक दिल्ली निवासी महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ा है। महिला ने पहले से बंद किए गए केस को दोबारा खोलने की मांग करते हुए सेशन कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की थी। पीड़िता की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि निचली अदालत ने उनका पक्ष सुने बिना ही पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था।

पुलिस ने कही थी साक्ष्य न मिलने की बात

गौरतलब है कि कसौली पुलिस ने इस केस में जांच के बाद बड़ौली और मित्तल के खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने की बात कही थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस को बंद करने की अर्जी दी, जिसे कसौली कोर्ट ने 12 मार्च को स्वीकार कर लिया था।

महिला ने रिसीव नहीं किए थे समन

पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला को बयान देने के लिए दो बार समन भेजे गए थे, लेकिन दोनों बार अलग-अलग पतों पर महिला समन रिसीव नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए मामला बंद कर दिया।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram