Home » राजनीति » हरियाणा BJP में संगठन को लेकर मंथन शुरू, जानिए कब होगी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा ?

हरियाणा BJP में संगठन को लेकर मंथन शुरू, जानिए कब होगी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा ?

चंडीगढ़ : हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा से पहले भाजपा अपने जिला स्तर के संगठन को लेकर लगातार मंथन कर रही है। इसी कड़ी में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में बैठक हुई। बैठक में 18 जिलों की कार्यकारिणी पर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।

27 जिलों की कार्यकारिणी होगी घोषित

How to Get AdSense Approval for News a Portal

जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ हुई बैठक में संगठन की तरफ से चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकतर्का पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

242 बूथों पर नहीं सुनी गई “मन की बात”

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नायब सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए हैं ताकि शिव भक्तों को कोई दिक्कत या परेशानियों का सामना ना करना पड़े। बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड़ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 20 हजार 387 बूथों पर सुना है और सरल ऐप पर अपलोड़ किया है। उन्होंने कहा कि इस बार 242 बूथ बच गए, लेकिन आगे आने वाले समय में 100 प्रतिशत पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना जाए और अपलोड किया जाए इस प्रकार की व्यवस्था तैयार कर ली है।

नड्डा करेंगे उद्घाटन

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 22 जिले हैं जिनमें भाजपा के 17 जिला कार्यालयों का उद्घाटन हो चुका है, अब 6 जुलाई को झज्जर, सिरसा और कुरूक्षेत्र के जिला कार्यालयों का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि दो जिले पानीपत और महेंद्रगढ़ बचे हैं। इन दोनों जिलों के जिला कार्यालय भी लगभग 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे।

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram