Home » राजनीति » हरियाणा में बदलें जाएंगे तीन कॉलेजों के नाम, शिक्षा मंत्री ढांडा ने दी जानकारी

हरियाणा में बदलें जाएंगे तीन कॉलेजों के नाम, शिक्षा मंत्री ढांडा ने दी जानकारी

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश के तीन प्रमुख कॉलेजों का नाम अब उनके सम्मान में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस फैसले को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है, जिससे बवानी खेड़ा, खरक और सांपला के कॉलेजों का नाम अब शहीदों और आज़ाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राजकीय महिला महाविद्यालय बवानी खेड़ा का नाम आजाद हिन्द फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर शम्भु सिंह के नाम पर किया जाएगा। इसी प्रकार , राजकीय महाविद्यालय खरक (भिवानी) का नाम शहीद गजेन्द्र सिंह के नाम पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 7 मार्च, 2018 को गजेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट, 134 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में पदस्थ, काकेर जिला (छतीसगढ़) के नातला आरक्षित वन क्षेत्र में मसपुर ग्राम के निकट नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी वीरता के लिए  26 जनवरी, 2021 को वीरता मेडल प्रदान किया गया।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय सांपला (रोहतक) का नाम शहीद राय सिंह के नाम पर रखने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। शहीद राय सिंह 20 नवम्बर 2016 को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर जम्मू (राजौरी) में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह कदम शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष सम्मान देने वाला है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram