Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों के डीसी भी शामिल

हरियाणा में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों के डीसी भी शामिल

IAS Transfer : हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी बदले गए हैं। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में 2017 बैच के आईएएस विश्राम कुमार मीणा को डिप्टी कमिश्नर कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है। यह पद काफी समय से रिक्त था। इससे पूर्व आईएएस मीणा नूंह के डिप्टी कमिश्नर और सीईओ मेवात डेवलपमेंट एजेंसी के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए है।

इसी तरह 2018 बैच के आईएएस सचिन गुप्ता को डिप्टी कमिश्नर रोहतक नियुक्त किया गया है। वे 2012 बैच के आईएएस धर्मेंद्र सिंह का स्थान लेंगे। सचिन गुप्ता एचएसवीपी पंचकूला के एडमिनिस्ट्रेटर और अर्बन एस्टेट पंचकूला के अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

2018 बैच के आईएएस अखिल पिलानी को आईएएस विश्राम कुमार मीणा के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह डिप्टी कमिश्नर नूंह और सीईओ, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी का पदभार संभालेंगे। इससे पूर्व यमुनानगर नगर निगम के कमिश्नर और जिला नगर आयुक्त थे। देखिए लिस्ट…।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram