भिवानी : हरियाणा में अध्यापक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दिया है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा अब 30 और 31 जुलाई को होगी। बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार और सचिव मुनीष नागपाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
इस कारण से किया तारीख में बदलाव
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 2024-25 की अध्यापक पात्रता परीक्षा को 26 और 27 जुलाई करवाने की तैयारी थी। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। इसलिए बोर्ड को अब नई तारीखों की घोषणा करनी पड़ी।
673 केंद्रों पर होगी परीक्षा
बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार और सचिव मुनीष नागपाल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को करवाया जा रहा है। परीक्षा तीनों स्तरों (PRT, TGT, PGT) पर दो दिन में आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेश भर में 4,05377 अभ्यर्थी 673 परीक्षा केन्द्रों में शामिल होंगे।
परीक्षा की टाइमिंग
30 जुलाई (बुधवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा संचालित होगी। इस परीक्षा में 399 परीक्षा केन्द्रों पर 1,20,943 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। 31 जुलाई (वीरवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा संचालित होगी, इस परीक्षा में 673 परीक्षा केन्द्रों में 2,01,517 अभ्यर्थियों प्रविष्ट होंगे। इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी। इस परीक्षा में 280 परीक्षा केन्द्रों पर 82,917 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इनका रखें ध्यान
प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा, जिससे केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें।
f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026




