Home » अंतर्राष्ट्रीय » Asia Cup 2025: एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारत फिर तैयार, टीम इंडिया का पाक के खिलाफ ऐसा धांसू है रिकॉर्ड

Asia Cup 2025: एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारत फिर तैयार, टीम इंडिया का पाक के खिलाफ ऐसा धांसू है रिकॉर्ड

India-Pakistan in Asia Cup: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 मुकाबला खेला जाएगा। देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और सभी को रात का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कईं स्थानों पर दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बीच क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि अब जब मुकाबला हो रहा है तो भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी चाहिए। उनका कहना है कि यह सिर्फ खेल नहीं, देश के सम्मान की बात है। वैसे भी टीम इंडिया का एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ धांसू रिकॉर्ड है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने में कामयाब रहेगी।

एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी

How to Get AdSense Approval for News a Portal

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान से 15 बार हुई है। इसमें भारतीय टीम को 8 बार जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान टीम 5 मैच ही जीत सकी है। दो मुकाबले बेनतीजे रहे हैं। उधर, एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर की बात करें तो दोनों टीमें के बीच तीन बार भिड़ंत हुई है। इसमें भी टीम इंडिया का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है। भारतीय टीम को तीन मैचों में से दो में जीत मिली है जबकि पाकिस्तान को एक जीत से संतोष करना पड़ा है।

भारत में फिर से फूटेंगे पटाखे

भले ही भारत में इस मैच को बॉयकॉट करने की मुहिम चल रही है। इस मैच के आयोजन को लेकर बीसीसीआई और इसमें खेलने की अनुमति देने के कारण केंद्र सरकार निशाने पर है, लेकिन जिस समय सूर्य की सेना पड़ोसी देश की टीम को धूल चटाएगी उस समय भारत में पटाखे फूटते हुए जरूर दिखाएंगे। भारतीय टीम को अगर वाकई में देश के जख्मों पर मरहम लगाना है तो उसे यह मैच हर कीमत पर जीतना होगा। अगर पाकिस्तानी टीम की बात करें तो उसके सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक सैम अयूब, मध्यक्रम के बल्लेबाज हसन नवाज और अबरार अहमद, सूफियान मुकीन व मोहम्मद नवाज की स्पिन तिकड़ी कुछ दम दिखाने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान पर यह भी दबाव है कि वे दिखा सकें कि उन्होंने टीम से निकाले गए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर निर्भरता त्याग दी है।

मैच को लेकर जुनून गायब

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे जिससे हाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट भर गई। इसके बाद हुए आपरेशन सिंदूर और जनता के गुस्से ने महाद्वीपीय क्रिकेट के इस सबसे हाई-प्रोफाइल मैच को फीका बना दिया।

मैच के हजारों टिकट अब भी उपलब्ध हैं। मैच को लेकर पहले की तरह उत्साह भी गायब है। इंटरनेट मीडिया पर अपील की जा रही हैं कि भारत इस मैच का बहिष्कार करें। डर की वजह से मेजबान होने के बावजूद बीसीसीआई के अधिकतर पदाधिकारियों ने इस मैच से किनारा कर लिया है।

इस साल की शुरुआत में यहीं चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों देशों के बीच हुए मैच में बड़ी संख्या में बीसीसीआई और उसके राज्य संघों के पदाधिकारी मौजूद थे। भारत सरकार ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में राष्ट्रीय टीम को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध मैच खेलने की अनुमति दी है लेकिन द्विपक्षीय स्तर पर ऐसा नहीं होगा। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने राजनीति से जुड़े मीडिया के किसी भी सवाल को सिरे से खारिज कर दिया है।

स्पिनरों की अहम भूमिका होगी

आमतौर पर भारत-पाक मैच में भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला होता है लेकिन इस बार दोनों टीमों के स्पिनरों की अहम भूमिका होगी, जबकि जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी ही एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं जो रविवार को मैदान में उतरेंगे। हालांकि, पिच में ज्यादा टर्न नहीं है लेकिन दोनों टीमों में एक-एक दाएं हाथ के कलाई के स्पिनर और एक-एक बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर की मौजूदगी एक दिलचस्प कहानी बनाती है।

सूफियान मुकीम एक अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन कुलदीप यादव जैसे चतुर गेंदबाज के आस-पास भी नहीं हैं जिनकी गुगली खेलना आसान नहीं है। अबरार अहमद की लेग-ब्रेक और विकेट लेने के अनोखे अंदाज से पाकिस्तान में उनके प्रशंसकों की तादाद बढ़ी है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक हो सकती है।

वह सैम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे युवाओं के लिए मुश्किल साबित हो सकते हैं जो स्पिनरों को समझ नहीं पा रहे हैं। बाए हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाल आइसीसी रैंकिंग में 30वें स्थान पर हैं लेकिन अक्षर पटेल के मुकाबले कहीं नहीं टिकते। अक्षर भारतीय टीम में सबसे अहम हैं लेकिन लो प्रोफाइल खिलाड़ी हैं।

भारत का बल्लेबाजी क्रम चिंतित करेगा

पाकिस्तान को गेंदबाजी से ज्यादा भारत का बल्लेबाजी क्रम चिंतित करेगा। गिल, अभिषेक, संजू सैमसन, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अगर चल जाएं तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ऑलराउंडरों की बात करें तो फहीम अशरफ की हार्दिक से कोई तुलना ही नहीं है। भारत को पाकिस्तानी लाइन-अप में किसी एक गेंदबाज से सावधान रहना है तो वह शाहीन ही हैं जिनकी 2021 में इस मैदान पर यादगार यादें हैं।

उन्होंने केएल राहुल, रोहित शर्मा और कुछ ओवर बाद विराट कोहली को आउट करके अपने देश को टी20 विश्व कप ग्रुप लीग मैच में शानदार जीत दिलाई थी। लेकिन घुटने की सर्जरी के बाद शाहीन की लेट स्विंग और आफ द पिच मूवमेंट गायब हो गए हैं। भारत के लिए आदर्श बल्लेबाजी लाइन-अप का पता लगाना ही अहम होगा। संजू सैमसन और दुबे का बल्लेबाजी क्रम में स्थान महत्वपूर्ण होगा।

मैच के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

टीम इंडिया के स्टैंड बाई प्लेयर

प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल.

मैच के लिए पाकिस्तानी टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram