Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद अब पहली बार मंत्री के पद बढ़ने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार कैबिनेट को लेकर हरियाणा का फॉर्मूला लागू करने की तैयारी में है। चर्चा है कि इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने हरियाणा की नीति पर मंथन कर उसे हरी झंडी दे दी है।
अब तक 13 मंत्री ही रहे
बता दें कि विधानसभा में कुल सीटों में 15 फीसदी के आधार पर मंत्री मंडल विस्तार किया जाता है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। 15 फीसदी के हिसाब से 13.5 का आंकड़ा होता है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ में अब तक 13 मंत्री ही रहे हैं, लेकिन इस बार 13.5 के आंकड़े को पूरा बनाकर 14 सीटें की जाएंगी।
हरियाणा में 14 मंत्री
हरियाणा में भी विधानसभा की 90 हैं और वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार भी हरियाणा फॉर्मूला लागू कर यहां 14 मंत्री बनने जा रही है। 10 से 15 दिनों के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार होने की अटकलें तेज है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर केंद्र ने भी हरी झंडी दे दी है। अब छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला ले सकती है। इसके लिए सत्ता और संगठन के बीच भी सहमति बन चुकी है।
मिलेंगे 3 नए मंत्री
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद वर्तमान में 2 मंत्री पद खाली है। एक पद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुआ और एक पद भरा ही नहीं गया था। वहीं हरियाणा फॉर्मूले के तहत एक मंत्री पद बढ़ाने के बाद छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बीच 3 नए मंत्री राज्य को मिलेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में संगठन बिलासपुर, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग को प्राथमिकता दे सकता है। जाति का समीकरण की बात करें तो एक सामान्य, जिसमें बनिया, ओबीसी और आदिवासी वर्ग से आने वाले विधायक को जगह मिल सकती है। संगठन मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को भी शामिल करने वाला है।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026




