CET Correction Portal : हरियाणा में गुप्र C की नौकरी के लिए बीती 26 और 27 जुलाई को CET की परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से CET का करेक्शन पोर्टल खोल दिया गया है। लंबे समय से अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने दिवाली से पहले अभ्यर्थियों को सौगात दी है। शुक्रवार यानि आज से अगले आठ दिनों तक अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल के माध्यम से त्रुटियां दूर करा सकेंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करेक्शन पोर्टल खोलने की जानकारी दी। हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा। उन्होंने पोर्टल का लिंक भी साझा किया। अभ्यर्थी आज यानि 17 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) के बीच आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in/ पर जाकर आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में मान्य दस्तावेज 14 जून 2025 तक अपलोड कर दें। श्रेणी में संशोधन के लिए किसी भी प्रकार का भौतिक अनुरोध आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि 26 और 27 जुलाई हुए सीईटी में 12.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
https://politicalplayindia.insightbulletin.in/17551/
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K




