Home » राजनीति » Dushyant Chautala ने खोल दी सारी पोल, जानिए Bjp से गठबंधन पर क्या बोले चौटाला ?

Dushyant Chautala ने खोल दी सारी पोल, जानिए Bjp से गठबंधन पर क्या बोले चौटाला ?

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में अपराध की 11 बड़ी वारदातें प्रदेश के अलग-अलग कोने में हुई है, जो दर्शाती है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद भी बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था के विषय को लेकर जेजेपी जल्द महामहिम राज्यपाल से मिलेगी और मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर गृह मंत्री पूरी तरह से फेल साबित हुए है इसलिए महामहिम हरियाणा की कानून व्यवस्था को संभाले या फिर केंद्र सरकार से सुझाव लेकर कोई ठोस कदम उठाएं। पूर्व डिप्टी सीएम रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में प्रदेश के ऐसे हालात कभी नहीं हुए।

पुलिस सुरक्षा में भी नागरिक सुरक्षित नहीं

How to Get AdSense Approval for News a Portal

पुलिस और बदमाशों की मिलीभगत से जुड़े एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अंबाला व यमुनानगर में नकली शराब के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी, उस समय साफ हो गया था कि एक जेल उपाधीक्षक लिप्त था और जेल के अंदर से गैंगस्टर के फोन करवाता था। यहां तक कि जेल उपाधीक्षक को गवाही के लिए थाने में भी बुलाया गया था, लेकिन आज तक उस जेल उपाधीक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस में अनुभवी लोगों को मौका नहीं दिया जा रहा है इसलिए पुलिस सुरक्षा में भी नागरिक सुरक्षित नहीं है।

सराकर की खराब व्यवस्था से परेशान हो रहा किसान

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था के कारण किसान खाद की कमी की परेशानी का सामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि गेहूं के समय यूरिया की समस्या रही थी, अब डीएपी की किल्लत से किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब लोगों का सिर्फ चुनाव में वोट लेने के लिए इस्तेमाल कर रही है और साढ़े छह लाख बीपीएल कार्ड काटना इसका एक उदाहरण है।

JJP से लगातार जुड़ रहे लोग

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी संगठन मजबूती पर निरंतर काम कर रही है और पिछले एक माह में जेजेपी ने प्रत्येक गांव को छुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए जेजेपी ने अलग से युवा जोड़ो अभियान चला रखा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि निरंतर नए लोग जेजेपी के साथ जुड़ रहे है और पुराने नेता, कार्यकर्ता भी घर वापसी कर रहे है। संगठन नियुक्ति से जुड़ी एक बड़ी घोषणा करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पांच अगस्त को जेजेपी के छात्र संगठन इनसो का स्थापना दिवस है इसलिए बरोदा से पूर्व जेजेपी उम्मीदवार दीपक मलिक को इनसो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दुष्यंत चौटाला ने दीपक मलिक को शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई कि दीपक इनसो को प्रदेशभर में मजबूती प्रदान करेंगे।

‘BJP की शह के कारण बच रहे हुड्डा

एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा की शह के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बचाव हो रहा है अन्यथा भाजपा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार भ्रष्टाचार के एक मामले में तुरंत कार्रवाई करवाती। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी खुलेआम भाजपा के साथ गठबंधन में रही थी, लेकिन कांग्रेस और इनेलो ने तो भीतर खाते भाजपा को फायदा पहुंचाया है, जो कि जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हुड्डा गुट के बागी उम्मीदवारों ने कांग्रेस का आया हुआ राज खो दिया तथा सिरसा व अन्य जगहों पर इनेलो और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आदि भी मौजूद रहे।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram