Home » धर्म » Ganesh Chaturthi 2025: आज के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-शांति !

Ganesh Chaturthi 2025:  आज के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-शांति !

Ganesh Chaturthi 2025: धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi 2025) पर भगवान गणेश का अवतरण हुआ है। इसलिए इस तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन दीपक से जुड़े उपाय करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त (Ganesh Chaturthi 2025 ) को मनाया जाएगा। इस दिन गणपति बप्पा की विषेश पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मोदक और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाया जाता है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो घर में विशेष जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।

घर में होगा सुख-शांति का वास

सनातन धर्म में रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाम को दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और सुख-शांति का वास होता है।

इस दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। परिवार के सदसयो पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

दूर होंगी सभी बाधाएं

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करें और गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। मंत्रों का जप करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं।

नहीं होगी अन्न-धन की कमी

सनातन धर्म में तुलसी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में गणेश चतुर्थी की शाम को तुलसी की पूजा-अर्चना करें और देसी घी का दीपक जलाएं। सात या पांच बार पौधे की परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अन्न-धन से भंडार भरे रहते हैं। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हमारा चैनल किसी भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। )

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram