चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से देहरादून में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान नायब सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सांझा की और बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। सरकार की इन्ही नीतियों की बदौलत तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनी है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच काफी देर तक सौहार्दयपूर्ण बातचीत हुई। उत्तराखंड के बाद हरियाणा के पाठ्यक्रम में भी गीता के श्लोक शामिल करने की चर्चाओं के बीच इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot




