Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Haryana Weather : हरियाणा में आज गरज के साथ बरसेगी बारिश ! मौसम विभाग का Alert

Haryana Weather : हरियाणा में आज गरज के साथ बरसेगी बारिश !  मौसम विभाग का Alert

Haryana Weather Update: पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश हरियाणा के लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। वहीं, जलभराव और पुराने मकाने के ढहने के कारण जनता को काफी दिक्कतों को भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 5 अगस्त के लिए एक बार फिर से हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

यहां होगी मध्यम से भारी बारिश

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिरसा जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से बारिश वर्षा होने की संभावना है।

गरज-बिजली के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram