Home » अंतर्राष्ट्रीय » Rahul Gandhi की सुरक्षा पर CRPF का ALERT, Security प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

Rahul Gandhi की सुरक्षा पर CRPF का ALERT, Security प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

Rahul Gandhi News : वीवीआईपी (VVIP) सुरक्षा कैटेगरी में आने वाले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी की सुरक्षा चूक को लेकर सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी सिक्योरिटी ने पत्र लिखा है। उन्होंने राहुल गांधी पर अपनी ही सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेने और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं मानने के आरोप लगाए हैं।

सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी के प्रमुख सुनील जून ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को पत्र लिखा है। सीआरपीएफ अधिकारी ने 10 सितंबर को यह पत्र लिखा। इस पत्र में अधिकारी ने राहुल गांधी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं मानने का आरोप लगाया है। पत्र में सीआरपीएफ वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख ने राहुल गांधी के रवैये की शिकायत की है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

CRPF अधिकारी ने लिखा पत्र

सुनील जून ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। राहुल गांधी Z+ with ASL सुरक्षा कैटगरी के प्रोटेक्शन में आते हैं. लेकिन, उसके कायदे कानून का उल्लंघन करते हैं। साथ ही राहुल गांधी को लेकर सीआरपीएफ सिक्योरिटी की येलो बुक प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना बताए विदेश यात्रा पर जाने की शिकायत भी की गई है।

पत्र में कहा गया है कि Z प्लस ASL सिक्योरिटी से लैस वीआईपी को विदेश दौरे से 15 दिन पहले अपनी सिक्योरिटी एजेंसी को सूचित करना जरूरी होता है। परंतु, राहुल गांधी पर ऐसा नहीं करने का आरोप लगाया गया है। राहुल गांधी देश के उन चुनिंदा वीवीआईपी में से हैं जो अति सेंसिटिव महत्व के हैं लेकिन वो इसके प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते।

सीआरपीएफ के मुताबिक पिछले 9 महीने में राहुल गांधी 6 बार सिक्योरिटी ब्रीच कर विदेश दौरे पर गए हैं। लेकिन, इन 6 विदेश दौरों को सुरक्षा एजेंसी से बिना बताए किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसी को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

9 महीने में इन 6 विदेश दौरों में सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ

पहला 30 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी तक इटली का दौरा। 10-11 दिन तक नए साल पर विदेश का दौरा

दूसरा 12 मार्च 17 मार्च तक वियतनाम का दौरा

तीसरा 17 से 23 अप्रैल तक दुबई का दौरा

चौथा 11 से 18 जून कतर के दोहा में दौरा

पांचवां 25 जून से 6 जुलाई तक लंदन का दौरा

छठवां 4 से 8 सितंबर तक मलेशिया दौरा

सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, बीते 9 महीनों में राहुल गांधी 6 बार विदेश गए और हर बार सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। इनमें से किसी भी दौरे की सूचना एजेंसी को पहले से नहीं दी गई, जिससे सुरक्षा तंत्र को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पत्र में साफ कहा गया है कि यदि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो राहुल गांधी की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। सीआरपीएफ के शीर्ष अधिकारी ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया है कि राहुल गांधी को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए सुनिश्चित किया जाए।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram