Home » अपराध » बिजली का मीटर उतारने में LDC सस्पेंड, अनिल विज ने दिए आदेश

बिजली का मीटर उतारने में LDC सस्पेंड, अनिल विज ने दिए आदेश

चंडीगढ : हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज इन दिनों एक बार फिर से एक्शन में हैं। अंबाला छावनी के बर्फाना में 85 सालों से रह रहे परिवार के मीटर उतारने को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर बिजली निगम ने एलडीसी गुरविंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस बारे में निगम की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

LDC SUSPEND
LDC SUSPEND

निलंबन के बाद गुरविंदर सिंह का मुख्यालय एसई, आपरेशन सर्कल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला किया गया है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal
anil vij
anil vij

बता दें कि विज ने अंबाला के बर्फखाना जमीन पर 85 सालों से रह रहे परिवार का मीटर उतारने पर गत दिवस कड़ी फटकार लगाई थी। मामले को लेकर बर्फखाना जमीन पर 85 सालों से रह रहे मारसेलिनो नारनौहां के परिवार ने इसे लेकर अनिल विज को शिकायत दी थी। विज ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया, और इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर एक्शऩ लेते हुए निगम के अधिकारियों ने एलडीसी को सस्पेंड कर दिया।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram